Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध निर्माण की शिकायत कर रहे हैं दो-दो विधायक, कार्रवाई में देरी क्यों?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव छपरौला के पास सहारा सिटी और समतल एंक्लेव के नाम से कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। इन अवैध कलानियों पर रोक लगाने के लिए दो-दो विधायक प्राधिकरण और मुख्यमंत्री से शिकायत कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक पिछले साल सितंबर माह में पत्र लिखकर के इस अवैध निर्माण की शिकायत कर चुके हैं और अभी हाल ही में विपक्ष के विधायक मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर के इस अवैध निर्माण की शिकायत कर चुके हैं।

पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध कॉलोनीया बसाई जा रही है बताया गया है कि छपरौला गांव में स्थित समतल फैक्ट्री की 336 बीघा जमीन पर समतल एनक्लेव और सहारा सिटी की लगभग 400 बीघा जमीन पर प्राइवेट कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनियां बनाई जा रही है।

शिकायत के बाद प्राधिकरण ने मांगी फोर्स

अवैध निर्माण की शिकायत लगातार होने के बाद प्राधिकरण के द्वारा कॉलोनाइजरो को नोटिस दिए गए और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर के छपरौला गांव के पास समतल कलर लिमिटेड कंपनी को आवंटित भूखंड पर हो रहे अवैध निर्माण को धवस्त और सीलिंग की कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस फोर्स की मांग की है।