Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

एक बार फिर मार्च में फूलों की खुशबू से महकेगा सिटी पार्क

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) एक बार फिर फूलों की खुषबू से महकेगा। आगामी 08, 09 और 10 मार्च को पुष्पोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त के प्रयास से इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पुष्प प्रदर्षनी देखने को मिलेगी। इस वर्ष का थीम पुष्प डहेलिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देष पर इस वर्ष पश्चात पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्षनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही फूलों की खेेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केप, सजावट आदि देखने को मिलेगी। इसके अलावा लाइव संगीत और नृत्य-कला का कार्यक्रम होगा। आगंतुकों को वनस्पतियों के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों से शैक्षिक कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। फूलों की डिजाइन, बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा वासियों से आगामी फ्लावर शो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *