Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल को इंडिया हैबिटेट सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और पीओपी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिला

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल एटा 2, ग्रेटर नोएडा और डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल खुर्जा को हाल ही में इंडिया हैबिटेट सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और पीओपी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिला। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल से विज्ञान परियोजना समन्वयक श्रुति द्विवेदी, अन्वेषण क्लब प्रभारी अलका सिंह, खेल विज्ञान शिक्षक मयंक खारी और डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल से सोनू, मिस शिवानी, रमाकांत सहित कक्षा छह से नौ तक के छात्रों ने सम्मेलन में भाग लिया। पीओपी (प्रोटेक्ट आयर प्लैनेट) आंदोलन की स्थापना 2016 में पृथ्वी दिवस पर स्वर्गीय डॉ. आर.के.पचौरी द्वारा की गई थी। डॉ पचौरी 2007 में अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की ओर से जलवायु परिवर्तन पर काम करते के लिए नोबेल शांति पुरस्कार स्वीकार किया। उनके बेटे, डॉ. ऐश पचौरी अब पीओपी का नेतृत्व करते हैं। महोत्सव में सम्मेलन के 6 सत्र, 2 कार्यशालाएँ, 38 देश, 41 भागीदार, 30 युवा वक्ता और 56bप्रतिनिधियों थे जिन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। महामहिम बान-की-मून जैसे यूएनओ के कई नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ता, नोबेल शांति पुरस्कार (2014) विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी सहित यूएनडीपी के अन्य नेताओं ने भी ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। प्रथम ऑस्ट्रेलियाई नोबेल शांति पुरस्कार विजेता न्यूरोसर्जन डॉ. रूथ मिशेल की उपस्थिति समारोह में चार चांद लगा दी थी। यह वास्तव में छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने का एक उत्कृष्ट अनुभव था।

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अदिति बासु रॉय और डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल गुंजन अत्री को शाम को हाई प्रोफाइल पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के प्रिंसिपल और द डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल, खुर्जा के प्रिंसिपल को दुनिया के विभिन्न देशों के राजदूतों और वैश्विक जलवायु कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जलवायु कार्रवाई में स्कूलों की सक्रिय भागीदारी के लिए डॉ. ऐश पचौरी और डॉ. सरोज पचौरी से पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन टेलीविजन के प्रसिद्ध समाचार वाचक विक्रम चंद्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *