Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

शिल्प हाट में भी दिख रही ग्रेनो की उपलब्धियों की झलक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा के शिल्प हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग जगहों से शिल्पकार व कंपनियों ने स्टाल लगाकर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्राधिकरण ने अपना स्टाल लगाया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का हब, बड़ी-बड़ी कंपनियों की स्थापना, शिक्षा का केंद्र, हरा-भरा शहर के रूप में ग्रेटर नोएडा के अब तक के सफर की झलक पेश की गई है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से स्थापित स्मार्ट इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भी ब्यौरा प्रदर्शित किया गया है। इस आयोजन के शुभारंभ के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रिजेष सिंह ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने गौतमबुद्धनगर को प्रदेष की आर्थिक राजधानी बताया और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में नोएडा-ग्रेटर नोएड और यमुना प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे।