Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: सेक्टर Delta-2 में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर ₹50, 000 का जुर्माना

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर डेल्टा-2 में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर साईं नाथ सेल्स एंड सर्विसेज नाम की कंपनी पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आरके भारती ने क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान सेक्टर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे मिले, जिससे साफ पता चला कि नियमित सफाई नहीं की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि न तो कूड़ा समय से उठाया जा रहा है और न ही क्षेत्र की सफाई हो रही है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया है। यह रकम ठेकेदार को मिलने वाले अगले भुगतान से काट ली जाएगी। वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चरण सिंह ने ठेकेदार को इस बारे में पत्र भी भेज दिया है।

महाप्रबंधक ने सफाई व्यवस्था सुधारने और कूड़ा नियमित रूप से उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आगे भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।