Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : गांव की सफाई के नाम पर हो रहा है भ्रष्टाचार

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सफाई व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में चल रही है गांव में तो बहुत ही ज्यादा खराब स्थिति सफाई व्यवस्था की बनी हुई है।जगह-जगह कूड़े के ढेर वहां दिखाई देंगे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण दौर भी आपको सिर्फ सोसाइटियों तक ही दिखाई देंगे।

गांव की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार

गांव में साफ सफाई सिर्फ खानापूर्ति के लिए की जा रही है गांव में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारी प्राधिकरण की तरफ से नियुक्त किए गए हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिली भगत से सफाई कर्मचारी सिर्फ एक या दो ही पहुंच पाते हैं और वह भी अगर झाड़ू लगा जाते हैं तो हफ्ते हफ्तों तक कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते हैं सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से भी ऐसा लगता है गांव में साफ सफाई की कोई जरूरत नहीं है। गांव के लोग तो सिर्फ कभी-कभी एक एक या दो कर्मचारियों के हाथ में झाड़ू देखकर ही खुश हो जाएंगे। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी की अपने विभाग में कम रुचि है जबकि दूसरे विभागों में ज्यादा रुचि रहती है ऐसे में अपने विभाग का काम अच्छे से कैसे हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *