Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

सिविटेक ने ग्रेटर नोएडा डीएमआईसी में उद्योग व आवासीय क्षेत्र में निवेश की जताई इच्छुक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा की कंपनी सिविटेक ने ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (डीएमआईसी) में आवासीय व औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। टाउनशिप में करीब 6 एकड़ आवासीय और 5 एकड़ औद्योगिक भूखंड के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से संपर्क साधा। सीईओ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार और आईआईटीजीएनएल के कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि दीक्षित ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर भूखंड दिखाए।

कंपनी के अधिकारियों ने पूरी टाउनशिप का भ्रमण किया। कंपनी के अधिकारियों को टाउनशिप में प्लग एंड प्ले सिस्टम, ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा, सीसीटीवी सर्विलांस आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कंपनी की तरफ से जल्द ही औपचारिक प्रस्ताव दिए जाने की बात कही गई है।