Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

कोहरे और लो विजिबिलिटी में नहीं होगा बसों का संचालन, दुर्घटना रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देश

top-news

लखनऊ। कपिल चौधरी

कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने बसों के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि दैनिक काउंसिलिंग के माध्यम से बस स्टेशन पर क्रू को बस के प्रस्थान से पूर्व अधिकारियों एवं उपाधिकारियों द्वारा यह अनिवार्य रूप से निर्देशित किया जाए कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोककर, निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा (जिस दिशा में बस चल रही हो, उसके विपरीत दिशा में स्थित ढाबे को छोड़कर), पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोहरा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए।

अन्य चालकों को भी दी जाए कोहरे की जानकारी
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। अपरिहार्य स्थिति में खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि दृश्यहीनता की दशा में प्रत्येक बस स्टेशन पर उपस्थित उपाधिकारियों द्वारा मार्ग के बस स्टेशनों से सूचना लेकर अपने व अन्य क्षेत्रो की बसों को बस स्टेशन से मार्ग पर जाने के लिए अनुमति न दी जाए तथा चालक को यह अवगत कराया जाए कि कोहरे के कारण मार्ग बाधित है। कोहरे, बारिश, आंधी/तेज हवाओं के दौरान बस को धीमी व सुरक्षित गति में संचालित किया जाये तथा सड़क के किनारे विशालकाय पेड़ के नीचे वाहन को रोका न जाए। कोहरे में बस को निर्धारित गति सीमा से अधिक गत्ति पर कदापि संचालित न किया जाए। बस के आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें व सुरक्षित रहें। हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर बने अनाधिकृत कट का प्रयोग कदापि न किया जाए।