Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida में होगा इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैम्पियनशिप का फाइनल, दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल

top-news

Greater Noida: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैम्पियनशिप (ILC) का फाइनल मुकाबला 5 जून, 2025 को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह चैम्पियनशिप 27 मई से शुरू होगी और इसमें कुल 18 मुकाबले होंगे, जिसमें विश्व के छह महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती छह टीमें हिस्सा लेंगी।

इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में भारत की ओर से पूर्व ओपनर शिखर धवन और तेज़ गेंदबाज़ प्रवीण कुमार भारतीय वॉरियर्स टीम में शामिल होंगे। अन्य पांच टीमें हैं, अफ्रीकन लायंस, ट्रांस टाइटंस (ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स और एशियन अवेंजर्स। सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा में ही आयोजित होंगे और दर्शक इन्हें Sony Sports Network पर लाइव देख सकेंगे।

ILC के संस्थापक प्रदीप सांगवान ने बताया कि यह चैम्पियनशिप क्रिकेट के दायरे को एक नई परिभाषा देगी। “हम दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर लाकर गौरवान्वित हैं। दर्शकों को वर्ल्ड-क्लास अनुभव देने के लिए पूरी तैयारी है,” उन्होंने कहा। टूर्नामेंट का आयोजन MVP Quest Private Limited और संचालन 100 Sports द्वारा किया जा रहा है। यह चैम्पियनशिप न केवल खेल का उत्सव होगी, बल्कि क्रिकेट के सुनहरे दौर की यादें भी ताज़ा करेगी।