Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

अवैध युनिपोल पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सीईओ ने कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने अवैध रूप से यूनिपोल लगाने वाले छह संस्थानों पर 5-5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। जुर्माने की रकम को एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने पर वसूली प्रमाण पत्र जारी करने की चेतावनी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अर्बन सर्विसेज विभाग ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ करवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने अवैध यूनिपोल पर जुर्माना लगाते हुए इनको तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अवैध यूनिपोल के चलते जिन संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें श्री राम ग्लोबल स्कूल, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सांवरिया बैंक्वेट हॉल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, अपेक्स आईस एंड आईवीएफ सेंटर और सुमीराम साईं रियलेटर्स शामिल हैं। प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से इन छह संस्थानों पर पांच-पांच लाख यानी 30 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। जुर्माने की यह रकम प्राधिकरण के खाते में एक सप्ताह के भीतर न जमा कराने पर वसूली प्रमाण पत्र जारी करने की भी चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही जिन यूनिपोल पर विज्ञापन नहीं लगे हैं और वह खाली खड़े हैं, सुगम यातायात के मद्देनजर उनको भी हटाया जाएगा। सीईओ ने कहा है कि अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।