Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

शहर में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए बनाई जाएगी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की जाएगी। इसे नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नाम दिया जाएगा। टास्क फोर्स कमिश्नरेट के तीनों जनों में शिक्षण संस्थानों के आसपास चलने वाले दुकानों, पी जी, रेस्टोरेंट का सत्यापन करेगी। पिछले सप्ताह शहर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नशे के कारोबार और तस्करों के रैकेट को खत्म करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश को देखते हुए टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया है।

इस तरह के मामलों में अभी तक स्थानीय पुलिस कार्यवाही करती रही है चरस, गांजा, अफीम आदि की बिक्री को लेकर के तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन सभी नशीले पदार्थों की बिक्री ज्यादातर शिक्षण संस्थानों के आसपास होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए सक्रिय रैकेट को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस कमर कर चुकी है।