Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गंदगी मिलने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने पांच फर्मों पर की कार्रवाई

top-news

  • तीन फर्मों के भुगतान में दो फीसदी की कटौती, दो फर्मों पर पांच लाख की पेनल्टी
  • एसीईओ अमनदीप डुली व अन्नपूर्णा गर्ग ने शहर में कई स्थानों का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने पर पांच फर्मों पर कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने तीन फर्मों के मासिक भुगतान में से दो फीसदी की कटौती की है और दो अन्य फर्मों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर छठ घाटों और शहर की सफाई व्यवस्था देखने का जायजा लेने के लिए एसीईओ अमनदीप डुली और एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने अलग-अलग जगहों का दौरा किया। एसीईओ अमनदीप डुली ने कासना का निरीक्षण किया। कासना के मुख्य मार्ग के साइड वर्ज और सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले, जिसके चलते प्राधिकरण ने संबंधित फर्म एजी इनवायरो पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एसीईओ अमनदीप डुली ने हल्दौनी का भी जायजा लिया।

इस दौरान कई जगह कूड़े के ढेर लगे मिले और झाड़ू भी नहीं लगाई जा रही थी, जिसके चलते मैसर्स साईंनाथ सेल्स एंड सर्विस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सेक्टर 16बी व 16सी, गौड़ सिटी वन व टू, 130 मीटर रोड, सेक्टर-10 व टेकजोन-4 का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले और झाड़ू भी नहीं लगाई गई थी, जिसके चलते मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग, मैसर्स आरआर फैसिलिटीज, मैसर्स बिमलराज आउटसोर्सिंग पर कार्रवाई करते हुए मासिक भुगतान मेें से दो-दो फीसदी धनराषि की कटौती करने के निर्णय लिया गया है। इन फर्मों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा लापरवाही मिली तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की है।