Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का लिया जायजा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व व्यापार मेले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी उत्तर प्रदेश पवेलियन में अपना स्टॉल लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के मंत्री राकेश सचान, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह, डीएम गौतमबुद्ध नगर मनीष वर्मा, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के आयुक्त एवं निदेशक राजेश कुमार के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के स्टॉल में जाकर प्रदर्शित परियोजनाओं का अवलोकन किया। ग्रेटर नोएडा के स्टॉल पर गंगाजल, वन मैप ग्रेटर नोएडा, मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक हब, डाटा सेंटर, स्मार्ट एलईडी लाइट, आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है। ग्रेटर नोएडा के स्टॉल पर सीईओ एनजी रवि कुमार और ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में लैंड बैंक अधिक से अधिक तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने क्यूआर कोड के जरिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी जानकारी निवेशको तक पहुंचाने की सराहना की।