Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: अवैध टोल के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने एनएचएआई चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

top-news

Greater Noida: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से मुलाकात कर बिजनौर, शादीपुर, पानीपत और खटीमा मार्ग पर लगाए जा रहे अवैध टोल के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व इस मुद्दे को लेकर पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें किसानों ने टोल हटाने की मांग की थी।

प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन से आग्रह किया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 60 किलोमीटर से कम दूरी पर कोई भी टोल नहीं लगाया जाना चाहिए। इस दिशा में चेयरमैन ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन ने 10 किलोमीटर की परिधि में बसे गांवों के किसानों को टोल फ्री करने की भी मांग रखी। इस पर चेयरमैन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि यह प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा और शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर आलोक नागर, कृष्ण नागर और लौकेश भाटी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।