Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी

अब ग्रेनो वेस्ट स्थित ऑफिस में बैठेंगी एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग

top-news

  • मंगलवार (आज) से की शुरुआत, जन शिकायतों का किया निस्तारण
  • 07 नवंबर तक नियमित, उसके बाद मंगलवार व बृहस्पतिवार को बैठेंगी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए खुशखबरी है। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन फोर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग खुद बैठेंगी। उन्होंने मंगलवार 31 अक्तूबर से ही इसकी शुरुआत कर दी है। एसीईओ ग्रेनो वेस्ट के निवासियों से मिलीं और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।
प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग 07 नवंबर तक नियमित तौर पर इस दफ्तर में बैठेंगी। उसके बाद हर मंगलवार व बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे से इस दफ्तर में जन शिकायतों को सुनेंगी और उनका निस्तारण करेंगी। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी प्राधिकरण के सीनियर स्तर के अधिकारी को टेकजोन फोर स्थित कार्यालय में बैठाने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार से मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए सीईओ के निर्देश पर एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट के दफ्तर में बैठना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण का मानना है कि इस पहल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी । निवासियों को अब नॉलेज पार्क फोर स्थित प्राधिकरण के दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां बन रही हैं। सेक्टर और गांव के निवासी इससे अलग हैं। यहां आबादी तेजी से बढ़ी है। आने वाले दिनों में यहां आबादी और बढ़ेगी। इसलिए निवासियों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण ने इस ऑफिस का निर्माण कराया है, जिसे पूर्व में शुरू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *