Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेनो प्राधिकरण की ऐसी क्या मजबूरी है नॉन टेक्निकल कर्मचारी से कराया जा रहा है टेक्निकल का कार्य? भ्रष्टाचार के आरोप

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में खुली अंधेर गर्दी चल रही है। जिधर भी नजर डालो वहीं से भ्रष्टाचार की बू आती है और यह खेल कोई नया नहीं है पुराना चल रहा है। प्राधिकरण के टेक्निकल विभाग का एक कर्मचारी ऐसा है जिसका पद तो टेक्निकल का है लेकिन उसकी एजुकेशन दूर-दूर तक भी कोई टेक्निकल नहीं है। टेक्निकल के कार्य देख रहा है जैसे की निविदा में लगे दस्तावेज चेक करना, निविदा का एस्टीमेट बनाना आदि कार्य। प्राधिकरण की तरफ से उसका लॉगिन अकाउंट भी बनाया गया है।

प्राधिकरण के उद्यान विभाग में सर्वेश धर टेक्निकल हॉर्टिकल्चर के पद पर तैनात है। सूत्रों के अनुसार इसके पास कोई भी टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा नहीं है। उसके बावजूद भी टेक्निकल पद की जिम्मेदारियां संभाल रहा है आखिरकार यह अंधेर गर्दी नहीं तो और क्या है? ऐसी क्या मजबूरी है प्राधिकरण की जो नॉन टेक्निकल कर्मचारियों से टेक्निकल का कार्य कर रहा है। प्राधिकरण में टेक्निकल सुपरवाइजर का कार्य साइट पर जाकर कार्य चेकिंग करना और कार्य को गुणवत्ता के साथ करना होता है लेकिन यह कर्मचारी सिर्फ कार्यालय का ही कार्य करता है ऐसा क्यों?

कहा जाता है कि इस कर्मचारी पर कई बार भ्रष्टाचार के आप भी लगे हैं लेकिन इसकी पहुंच बहुत ऊपर तक बताई जाती है जिसके कारण कभी इसकी जांच नहीं की गई और ना ही इस पर कोई कार्रवाई हुई है। निविदा दस्तावेजों के साथ हेरा फेरी करना, ठेकेदारों के साथ गठजोड़, बिल में हेरा फेरी करना, ठेकेदार से गिफ्ट में कार लेना जैसे गंभीर आरोप इस कर्मचारी पर लगे हैं लेकिन आज तक कोई इसका बाल बांका नहीं कर पाया है।