Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज पार्क मेला, परमिशन मात्र 400 वर्ग मीटर की, लगा है हजारों वर्ग मीटर में

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

त्योहारों का सीजन चल रहा है बाजार और मेले सज रहे हैं। ऐसा ही एक मेला ग्रेटर नोएडा के गुर्जर सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने लगता है हजारों की संख्या में रोजाना लोग यहां पहुंचते हैं। यह पार्क ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन आता है और इसके सामने लगने वाले मेले की परमिशन भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ही देता है। जिसकी एवज में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किराया लेता है इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परमिशन लेटर जारी करता है।

परमिशन 400 मीटर में लगाने की, लगा है हजारों मीटर में

जो मेला गुर्जर सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने लगा है उसको ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की तरफ से मात्र 400 वर्ग मीटर एरिया में लगाने की परमिशन है। जबकि मौके पर हजारों वर्ग मीटर एरिया में मेला लगा हुआ हैवर्ग इसकी जांच होनी चाहिए की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के किन-किन अधिकारियों की शह पर यह मेला ज्यादा एरिया में लगाया गया है।

पूर्व में हो चुका है हादसा

पिछले दिनों सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने लगने वाले मेले में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई थी और ऐसे हादसे होने की आशंकाएं बहुत ज्यादा होती है। आखिर इसमें सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और जब प्राधिकरण ने मात्र 400 वर्ग मीटर में लगाने की परमिशन दी है तो फिर हजारों मीटर में मेला क्यों?