Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर तीन स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार

top-news

  • किसान प्रतिनिधियों ने बेरोजगार युवाओं की नौकरी का मुद्दा उठाया था
  • 100 की सूची सौंपी थी, तीन युवाओं के रोजगार दिलाने से हुई शुरुआत
  • इन युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्राधिकरण दिलाएगा प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

खोदना कलां के अनुज भाटी ने चार साल पहले बीटेक कर ली थी। रोजगार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। नौकरी न मिलने से परेशान थे। अब प्राधिकरण के सहयोग से अनुज भाटी की नौकरी ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली एक नामी कंपनी में लग गई है। वे अब बहुत खुश हैं

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधीन 124 गांवों के बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग एक्सपर्ट से प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिलाने की मुहिम शुरू की है। बीते दिनों किसान प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के समक्ष ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का मुद्दा उठाया था। किसान प्रतिनिधियों की तरफ से स्थानीय बेरोजगार युवाओं की सूची भी सौंपी थी। प्राधिकरण ने इस मांग पर पहल करते हुए युवाओं को रोजगार दिलाने की शुरुआत कर दी है। प्राधिकरण ने खोदना कलां के अनुज भाटी व निशांत और खोदना खुर्द के रविंदर कुमार की ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी लगवाई है। अनुज भाटी ने बीटेक और रविंदर कुमार व निशांत आईटीआई प्रशिक्षित हैं। तीनों ने रोजगार मिलने पर खुशी जाहिर की है और प्राधिकरण के प्रति आभार जताया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन 124 गांवों के बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाने का वीणा भी उठाया है। किसान प्रतिनिधियों की तरफ से प्राप्त सूची के आधार पर प्राधिकरण इन युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कोशिश कर रहा है। एचएडीएफसी बैंक के सहयोग से इन युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने की कोशिश है।

“ग्रेटर नोएडा के 124 गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्राधिकरण कोशिश कर रहा है। अभी तीन युवाओं को रोजगार दिलाने से इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में और भी युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।“
एनजी रवि कुमार, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण