Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

एसीईओ मेधा रूपम ने सुबह – सुबह सेक्टर म्यू टू का किया निरीक्षण, सामुदायिक केन्द्र बनाने का दिए निर्देश

top-news

  • सेक्टर में दुकानें, सार्वजनिक शौचालय व नियमित कूड़ा उठवाने के दिए निर्देश
  • संबंधित विभागों को शिकायतों को निस्तारित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने बुधवार को सेक्टर म्यू -2 का निरीक्षण किया। एसीईओ ने परियोजना विभाग को सेक्टर म्यू टू में सामुदायिक केन्द्र व दुकानें जल्द बनाने के निर्देश दिए।
प्राधिकरण की एसीईओ सुबह करीब 8.30 बजे सेक्टर म्यू टू पहुंच गईं। इस दौरान प्राधिकरण का संबंधित स्टाफ और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सेक्टर की समस्याओं से एसीईओ को अवगत कराया। एसीईओ ने परियोजना विभाग को सेक्टर में सामुदायिक केंद्र और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दुकानों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। पार्किंग के लिए खाली स्थान को विकसित करने के भी निर्देश दिए। सेक्टर म्यू टू के मेन गेट के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेक्टर के अंदर से नियमित रूप से कूड़ा उठाने व सफाई कराने, सफाई कर्मियों की सूची आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने, सेक्टर के मुख्य द्वार पर सूचना पट्ट लगवाकर प्राधिकरण के संबंधित स्टाफ का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर लिखवाने, पार्कों में लगे झूलों व जिम की मरम्मत कराने, झूले व ओपन जिम के उपकरण न होने पर नए लगवाने, खाली प्लॉट की सफाई आदि के लिए निर्देश दिए। एसीईओ मेधा रूपम ने बताया कि इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।