Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कमी बाबुओं की, खोजी जा रहे हैं सेवानिवृत्ति अधिकारी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कुछ विभागों में काम का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। लेकिन काम करने वाले कर्मचारियों की बेहद कमी है। अधिकारी ज्यादा है और काम करने वाले बाबू गिने चुने हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भूलेख, किसान आबादी, नियोजन विभाग में सबसे ज्यादा कार्यलंबित है और रोजाना सैकड़ो नई कार्य इन विभागों में आते हैं। बाबुओं की कमी के कारण अलॉटी और किसानों को प्राधिकरण के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

कंप्यूटर पर कार्य करने वाले बाबू हर विभाग में मत्र दो से तीन ही है भूलेख विभाग में अधिकारी भरपूर मात्रा में है लेकिन बाबू बेहद कम है यही हाल किसान आबादी विभाग का है यहां अधिकारी ज्यादा संख्या में है जबकि बाबू मात्र तीन ही है। नियोजन विभाग में भी कुशल ड्राफ्टमैन की कमी है कुछ ड्राफ्टमैनों को तो कार्य ही नहीं आता और कुछ की कार्य को करने की इच्छा ही नहीं है।

सेवानिवृत अधिकारियों को प्राधिकरण में भर्ती करने की योजना बनाई जा रही है और प्राधिकरण का कहना है सेवानिवृत अधिकार भर्ती करने से कार्य में तेजी आएगी। अधिकारी क्या करेंगे जब बाबू ही नहीं होंगे? अधिकारी नहीं कुशल कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत है और वह भी नौजवान युवक युविताओ की प्राधिकरण का कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ निष्पादित किया जा सके। जिनकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी भी तय हो रिटायर अधिकारी कर्मचारी कार्य को गति नहीं दे सकते हैं। उनसे सिर्फ अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होगा।

जो कंप्यूटर ऑपरेटर और बाबू पिछले कुछ दिनों में हटाए गए हैं वह सभी ज्यादातर अपने कार्य में कुशल थे। उन्हें चेतावनी के साथ और उन पर निगरानी रखते हुए। उनसे जिस विभाग के कार्य में वह निपुण थे उनसे उस विभाग का कार्य कराया जाए कार्य जल्दी भी होगा और गुणवत्तापूर्ण होने की भी पूरी उम्मीद रहेगी।