Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान

top-news

  • महिला संबंधी अपराध बलात्कार, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी, शीलभंग, पॉक्सो एक्ट के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान
  • अधिकारी रोजाना अभियान की करेंगे समीक्षा

लखनऊ। कपिल चौधरी

अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख़्त एक्शन ले रही योगी सरकार ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए शुक्रवार से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस संबंध में समस्त एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि वह महिला संबंधी अपराध जैसे बलात्कार, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी, शीलभंग, पॉक्सो एक्ट के मामलों पर खास नजर रखें। साथ ही गोवध, गो-तस्करी, अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को सूचीबद्ध करते हुए पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं।

महिला संबंधी अपराध पर रहेगा फ़ोकस

डीजीपी विजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए। चेन स्नेचिंग व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों का शीघ्र अनावरण किया जाए। गोवध एवं गो-तस्करी की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। अवैध धर्म परिवर्तन से संबंधित घटनाओं में तत्काल विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को रोजाना अभियान की समीक्षा करने को भी कहा।