Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा में किसके इशारे पर लगाई जा रही हैं अवैध दुकानें

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा शहर में अवैध कार्यों का खुला खेल चल रहा है कहीं अवैध बाजार लग रहे हैं तो कहीं अवैध दुकानें लगाई जा रही हैं इसी तरह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 2 में बनी मार्केट अवैध दुकानों का अड्डा बन चुकी है यहां पर दर्जनों अवैध दुकान लगाई गई है। पूरे मार्केट परिसर पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है आखिरकार किस के इशारे पर अवैध दुकान लगाई जा रही हैं। मार्केट परिसर को अतिक्रमण कार्यों से कब मुक्त कराया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इन अवैध दुकानों से अवैध वसूली भी की जाती है।

पार्किंग स्पेस पर भी अवैध दुकान

जो जगह गाड़ियों की पार्किंग के लिए चिह्नित की गई थी वह जगह भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई।अतिक्रमण इस हद तक है कि वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है।

इन अवैध दुकानों की वजह से वहां के दुकानदारों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी मार्केट में यमुना प्राधिकरण का भी कार्यालय है और इसी मार्केट के सामने एक बड़ी हॉस्पिटल भी है जिस कारण यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना है और उन सभी को इन अवैध दुकानों की वजह से परेशानियां होती है गाड़ियों के लिए जगह नहीं मिलती है और रोड पर भी इन्हीं का कब्जा है जिस कारण से वहां गाड़ियां भी नहीं निकाल पाती हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इसका संज्ञा लेते हुए इस मार्केट को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए इससे प्राधिकरण की छवि धूमिल हो रही है।