Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के धरने को 330 दिन हुए, 17 सितंबर को रेलगाड़ी को रोकने कि चल रही है तैयारी

top-news

ग्रेटर नोएडा।

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान मैं एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के धरने का आज हुआ 330 दिन। 17 सितंबर को किसान एनटीपीसी की कोयला की आपूर्ति रेलगाड़ी को रोकने के लिए गाँव गाँव अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर ख़लीफ़ा ने कहा की किसानों के साथ बहुत शोषण किया जा रहा है। किसी भी क़ीमत पर अब किसानों साथ अन्याय होने नहीं दिया जायेगा। 17 सितंबर रेल रोकनी है तो रोकनीं है। जब तक किसानों के समान मुआवज़ा व रोज़गार व अन्य माँगो को पुरा नहीं किया जाता है। जब तक एनटीपीसी के काम को किसी क़ीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। रेल रोकने की बात हो या पानी के रोकने की गेट पर ताला बन्दी करने की बात हो। कुछ भी करना पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसान मनमिंदर भाटी ने बताया की ख़लीफ़ा व समस्त कमेटीया गाँवों में पंचायत करके जागरूक कर रहे हैं। पंचायत इन गाँवों में की गई बिसाहडा, जैतवारपुर, प्यावली, सीधीपुर, चौना, ऊँचा अमीरपुर, खंगोडा, रसूलपुर, पटाडी, सलारपुर अन्य गाँवों रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी से अपील की जा रही है। अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का कष्ट करें। इस मौक़े पर अनूप राघव, नीरज गुर्जर, प्रवीण चौहान, पुनीत तौमर, योगेन्द्र सिंह, पंकज खारी समस्त किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *