Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

जेल में Imran Khan के साथ यौन शोषण का दावा! जाने पूरी खबर

top-news

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक सनसनीखेज दावा वायरल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई है, और इसी दौरान कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया है कि अदियाला जेल में इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के एक मेजर ने यौन शोषण किया है।

इन पोस्ट्स में कहा गया है कि यह घटना इमरान खान की गरिमा और आत्मसम्मान को तोड़ने के मकसद से अंजाम दी गई। दावा करने वालों ने एक कथित मेडिकल रिपोर्ट और पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की खबर का हवाला भी दिया है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान की जेलों में पुरुषों के साथ यौन हिंसा आम बात है और यह व्यक्ति को मानसिक रूप से तोड़ने का एक तरीका है।

हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में इमरान खान की तबीयत को लेकर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद एक मेडिकल टीम ने जेल में करीब 30 मिनट तक उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। लेकिन यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को बल मिला है।