Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

किसी भी टेबल पर अब 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी फाइल – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

top-news

ग्रेटर नोएडा।

उत्तर प्रदेश में अब कोई भी सरकारी फाइल एक टेबल पर 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकेगी। अधिकारी कर्मचारियों को 3 दिन में उस पर फैसला करना ही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा है कि फाइलों के लटकाने से भ्रष्टाचार पनपता है। लोकभावन में अल्पसंख्यक और प्राविधिक शिक्षा विभाग के नए चयनित 240 कनिष्ठ सहायक वह कंप्यूटर ऑपरेटर युक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा जब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया तब आप जैसे प्रतिभाशाली लोगों को स्थान मिल पाया है। अन्यथा 2017 के पहले यह सपना था तब भर्ती निकलते ही मंत्री, सचिव और उनके रिश्तेदार सक्रिय हो जाते थे।

सीएम योगी ने कहा भ्रष्टाचार और माफिया विकास के बैरियर है। इसलिए पिछली सरकारों के विपरीत हमारे संवेदना गरीब, दलित अति पिछड़ों के साथ है। सुरक्षा, सुशासन व विकास के अवरोधों को सरकार हटा रही है। हमारी दृष्टि सबका साथ सबका विकास है। युवाओं को सरकारी सेवाओं में मानव हस्तक्षेप रहित प्रतिक्रिया अपनाकर नियुक्ति दी जा रही है। बीते 6 वर्षों में प्रदेश में नई ऊंचाइयां हासिल की है। जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया 6 माह में पूरी करके दिखाइए। इसमें 60 जिलों के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं पूरे प्रदेश के युवाओं को बिना किसी भेदभाव के मौके मिल रहे हैं। कौन कहां जाएगा यह न किसी मंत्री और न ही किसी प्रमुख सचिव को पता होता है।

फाइल रुकी तो तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री योगी ने नियुक्ति पत्र पाने वालों का भी आव्हान किया। प्रयास करे कोई फाइल न रुके। साथ ही चेतावनी दी, जिसके स्तर पर फाइल रुकेगी उनकी जवाब देहि तय होगी। कहा जिसे मोबाइल चलाना आता है वही इ फाइल आसानी से निस्तारित कर सकता है।