Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत! जानें 20 जुलाई तक का मौसम अपडेट ● Noida Fire: ममूरा गांव की G+4 इमारत में EV बैटरी ब्लास्ट के बाद भीषण आग, धुएं से महिला-पुरुष समेत 2 की मौत ● Supertech Eco Village-1: 30 फीट गहरे गड्ढे का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, बिल्डर को 4 दिन में सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा में 16 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त, 10 उद्यमियों ने रीस्टोरेशन की मांग की ● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के स्कूल बनेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नर्सरी

top-news

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार परिषदीय विद्यालयों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभा विकसित करने का केंद्र बना रही है। अब स्कूलों में खेल केवल समय काटने का माध्यम नहीं रहेंगे, बल्कि खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) जैसी तैयारी और प्रशिक्षण मिलेगा। सत्र 2025-26 के लिए सरकार ने 1.34 लाख से अधिक स्कूलों हेतु ₹134 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें खेल सामग्री, प्रशिक्षण शिविर और ओपन जिम शामिल हैं।

सरकार की योजना के तहत चयनित बच्चों को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 10 दिवसीय तैयारी शिविरों में भेजा जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों में टीम भावना, खेल की भूमिका की समझ और आत्मविश्वास बढ़ाना है। शारीरिक शिक्षा के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो बच्चों को तकनीकी दक्षता और मानसिक मजबूती प्रदान करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

बालिकाओं के लिए ‘एक केजीबीवी, एक खेल’ योजना के तहत 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खेल गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इनमें 19 खेलों का चयन कर बालिकाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओपन जिम की स्थापना से उनकी फिटनेस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। खेल मंत्री संदीप सिंह के अनुसार, यह योजना बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ जीवन में सफलता के गुण भी विकसित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *