Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

शातिर लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में दर्ज हैं 75 मुकदमे

top-news

ग्रेटर नोएडा।

दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए हैं। एक बदमाश के पैर में तीन गोली लगी और दूसरे बदमाश के पैर में एक गोली लगी है। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के ऊपर एनसीआर में 74 से भी ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। यह लोग काफी समय से एनसीआर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। सुनसान इलाके में चेन लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

बिसरख कोतवाली के एसएचओ अनिल राजपूत ने बताया कि सोमवार की सुबह दिन निकलते ही बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इन बदमाशों ने एनसीआर में आतंक मचाया हुआ था। एक बदमाश के ऊपर दिल्ली में 68 मुकदमे और बिसरख कोतवाली में 4 मुकदमे दर्ज है। यह लोग चेन लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। जैसे ही सुनसान इलाके में कोई व्यक्ति दिखाई देता है तो उसके साथ लूट करते हैं। अगर पीड़ित लूट का विरोध करता है तो हथियार दिखा देते हैं। पिछले दिनों इन बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काफी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की सुबह दिन निकलते ही करीब 8:30 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *