Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

ट्रेड फेयर में दिखेगी उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सभी संबंधित महकमों संग की बैठक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस ट्रेड फेयर मेें प्रदेश की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, ईपीसीएच के चेयरमैन राकेश कुमार और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों संग एक्सपो मार्ट में बैठक की और संबंधित महकमों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने ईपीसीएच से कहा कि आधुनिक उत्तर प्रदेश की झलक दिखाने के लिए इससे बढ़िया प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या फिर, पूर्वांचल, अवध क्षेत्र हो या फिर ब्रज क्षेत्र, सभी जगहों की सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत, खान-पान, वेश-भूषा, पर्यटन व प्रमुख उत्पादों की प्रस्तुति इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखनी चाहिए। अलग-अलग टीमें बनाकर इन लोगों से संपर्क करने और ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करने को कहा है। सीईओ ने एनसीआर के सभी शिक्षण संस्थानों, जिनमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सभी शामिल हैं, संपर्क करने को कहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य शहरों की आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठनों को ट्रेड फेयर में बुलाने को कहा है। ट्रेड फेयर में जन सहभागिता के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-बैनर लगाए जाएंगे। ट्रेड फेयर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के खुद के स्टाल होंगे, जिन पर तीनों प्राधिकरणों की उपलब्धियां, वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट व भावी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। ट्रेड फेयर के दौरान लोक कलाकार प्रतिदिन सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। सीईओ ने ट्रेड फेयर से युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से उद्यमियों व व्यापारिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंगलवार को बैठक में मेहमानों के ठहराने, सुरक्षा, परिवहन, ट्रैफिक व्यवस्था आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *