Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ठेकेदार ने लाइसेंस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया है। घटना के बाद व्यक्ति के परिजन उसको ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित यथार्थ अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि 56 साल के विशन कुमार मिश्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निराला एक्सपायर हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे। घर विशन कुमार मिश्रा के अलावा उनकी बीवी और बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को विशन कुमार ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। रात करीब 9:30 बजे व्यक्ति अपने घर की बालकनी में गया और वहां पर अपने आगे राइफल लगाकर गोली चला दी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि विशन कुमार मिश्रा एनसीआर में ठेकेदारी का काम करता था। पिछले काफी समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। काफी लोगों से कर्जा लिया हुआ था, लेकिन चुकाने में असमर्थ था। इसी वजह से वह काफी परेशान चल रहा था और भारी कर्ज के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।