Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 अगस्त को गौतम बुध नगर दौरे पर

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 अगस्त को गौतम बुध नगर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और प्राधिकार स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री इस दौरान ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना गांव के पास सीआरपीएफ कैंप में जाएंगे। साथ ही नोएडा के सेक्टर 1 कृभको भवन में भी उनके भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने तैयारियां की तेज

सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने, सड़क का काम कराने, साफ सफाई, पेड़ों की कटाई, रेहड़ी पटरी को हटाने, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराए जाने और रोड साइन आदि लगाए जाने का अनुरोध किया गया है। जिसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने गृहमंत्री के रूट को चमकाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने भी नोएडा के सेक्टर छह स्थित डीसीपी कार्यालय में डीसीपी हरिश्चंद्र ने नोएडा जॉन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।