Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority ने कर्मचारियों को श्रमिक दिवस पर दिया वेतन वृद्धि का तोहफा

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े 3646 कर्मचारियों को श्रमिक दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। प्राधिकरण ने इन कर्मचारियों के वेतन में 5% की वृद्धि की घोषणा की है। यह वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। वेतन वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसमें पंप ऑपरेटर, हेल्पर और सफाई कर्मचारी जैसे संविदा कर्मचारी शामिल हैं।

इन कर्मचारियों की लगातार उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने वेतन वृद्धि के निर्देश दिए। इसके बाद एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। इस समिति में एसीईओ लक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह, सुनील कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, विशेष कार्याधिकारी नवीन कुमार सिंह और विधि विभाग के प्रभारी रविंद्र कुमार शामिल थे। समिति ने सिफारिश की कि कर्मचारियों के वेतन में 5% की वृद्धि की जाए।

समिति की सिफारिशों के आधार पर 3646 कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को स्वीकृति दी गई। वेतन वृद्धि की खबर मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एसीईओ श्रीलक्ष्मी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और वे अपनी सेवाएं और निष्ठा के साथ देने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं।