Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के कर्मचारियों को 4 से 5 महीनों की नहीं मिली तनखा, कैसे चलाएं परिवार?

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में बहुत भव्य और इंटरनेशनल लेवल का शहीद विजय सिंह पथिक नाम का स्टेडियम बनाया हुआ है। सैकड़ों करोड़ों रुपए खर्च किए गए इस स्टेडियम को बनाने के लिए। दर्जनों कर्मचारी यहां कार्य कर रहे हैं लेकिन जो कर्मचारी स्टेडियम को चला रहे हैं चाहे वो सफाई कर्मचारी, माली, सिक्योरिटी गार्ड, ग्राउंड स्टाफ या ऑफिस स्टाफ किसी भी कर्मचारी को पिछले 4 से 5 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। कैसे चलाएं घर?

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आता है। यहां का सारा खर्चा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ही उठाया जाता है। स्टेडियम में प्लेसमेंट के माध्यम से कर्मचारियों को नौकरी दी जाती है। जिस तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्लेसमेंट पर कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्लेसमेंट पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों की तनख्वाह हर महीने समय पर आ जाती है। फिर स्टेडियम में तैनात कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्यों उन्हें पांच 5 महीने तक सैलरी नहीं दी जा रही है?

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में नौकरी करने वाले ज्यादातर कर्मचारी गरीब या मध्यम वर्ग से आते हैं। उनकी सभी जरूरत है यहां से मिलने वाली तनख्वाह पर ही निर्भर है। घर का राशन, घर का किराया, बच्चों की फीस, दवाई आदि जरूरतों के लिए तनख्वाह पर ही निर्भर रहते हैं। बच्चों की स्कूल फीस न देने के कारण स्कूल बच्चों को निकालने के लिए बार-बार बोल रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के कर्मचारियों की मजबूरी को समझते हुए उनकी तनख्वाह समय पर दिलवाई जाए। जिससे कि वह भी सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें और परिवार को चला सके।