Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

वियतनाम ने ग्रेनो के लॉजिस्टिक हब में निवेश की जताई इच्छा, आवेदन करते ही शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने का दिया आश्वाशन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

वियतनाम ने ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईटीजीएनएल के लॉजिस्टिक हब में निवेश की इच्छा जताई है। वियतनाम लॉजिस्टिक्स बिजनेस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भारत में चार दिन के विशेष दौरे पर आया है जो बुधवार को ग्रेटर नोएडा आया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और एसीईओ अमनदीप डुली ने प्रतिनिधिमंडल को आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक हब (एमएमएलएच) और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के बारे में प्रस्तुतीकरण के जरिए जानकारी दी।

प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनषिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाता है । उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों से बहुत बेहतर है। एसीईओ अमनदीप डुली ने बताया कि एमएमएलएच और एमएमटीएच प्रोजेक्ट को लाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं एवम अगले 2 से 3 महीनों में एमएमएलएच के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा । प्रतिनिधिमंडल ने एमएमएलएच परियोजना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की एवम जानकारी प्राप्त की । इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा भी किया। आईआईटीजीएनएल के कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि दीक्षित ने प्लग एंड प्ले सिक्टम, ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, विद्युत सबस्टेशन आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी । प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए एमएमएलएच में निवेश की इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *