Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

महिला उन्नति संस्था संगठन ने शारदा यूनिवर्सिटी मे महिला सुरक्षा पर विचार गोष्ठी आयोजित कर “ महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

देश मे महिलाओ एवम बच्चियों के साथ छेडछाड दुष्कर्म और हिंसा की बढती घटनाओ पर नियंत्रण हेतु एक सामाजिक संगठन के रूप मे अपनी जिममेदारी निभाते हुए महिला उन्नति संस्था संगठन ने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी मे महिला सुरक्षा पर विचार गोष्ठी आयोजित कर “महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। विचार गोष्ठी मे विचार रखते हुए नर्सिंग विभाग के डीन श्रीराज कुमार ने कहा कि महिलाओ के साथ बढ रही अपराध की घटनाये बेहद चिंतनीय है महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन- प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है।

प्रोफेसर आस्था सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा की दृष्टि से माहौल बहुत खराब है आये दिन छेडछाड दुष्कर्म की खबरें सुनकर बाहर आने जाने मे असुरक्षा महसूस होती है। वहीं संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि हमें स्वयं भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी किसी भी महिला एवम बच्ची के साथ हो रही हिंसा पर मुखर होना होगा साथ ही महिलाओ को अपने साथ हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़नी होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा ओमवीर बघेल ने बताया कि संगठन महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसके तहत नुक्कड नाटक-नारी चौपाल-गोष्ठी आयोजित कर महिलाओ को जागरूक किया जायेगा। गोष्ठी मे प्रोफेसर सुमन पाण्डेय, तृषा मेघानी, सौम्या पुष्कर और नलिनि जयकर आदि ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *