Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Ajaz Khan पर विवाद गहराया के बाद उल्लू एप ने विवादित शो ‘ हाउस अरेस्ट’ को हटाया

top-news

ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू एप ने अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को अश्लील कंटेंट और बढ़ते विरोध के चलते हटा लिया है। इस शो को अभिनेता एजाज खान होस्ट कर रहे थे। हाल ही में शो का एक क्लिप वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं को जबरन इंटीमेट सीन करने और कपड़े उतारने जैसे टास्क्स के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी और आलोचना को जन्म दिया।

लोगों ने शो पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं का अपमान बताया। यूजर्स ने बच्चों के लिए इसे असुरक्षित बताया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियंत्रण की मांग की। मामले को लेकर निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं और बढ़ते दबाव के चलते उल्लू एप ने सभी एपिसोड्स को अपनी वेबसाइट और एप से हटा दिया है।

विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे संसद में उठाया और सेंसरशिप की मांग की। बीजेपी नेताओं ने भी शो को नैतिकता के खिलाफ बताया। मार्च 2024 में केंद्र सरकार द्वारा 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किए जाने के बाद यह नया विवाद ओटीटी कंटेंट पर सख्त नियमन की बहस को फिर से हवा दे रहा है।