Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

बिजली से परेशान चौना एनटीपीसी के ग्रामीणों ने उप ज़िलाधिकारी दादरी को ज्ञापन सौंपा।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उप ज़िलाधिकारी दादरी को दिया। चौना एनटीपीसी के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा अगर रविवार तक जैतवारपुर प्यावली से बिजली फ़ीडर नहीं जुड़ा जाता तो ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ आन्दोलन करेंगे। चौना ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश ने बताया कि बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। गाँव की बिजली की लाइन मसूरी जिला हापुड़ से जिससे गाँव की ज़्यादा दूरी होने के कारण आये दिन तार व पोल ख़राब होते रहते है। गाँव में बिजली की आपूर्ति ठीक नहीं हो रही है। समस्त ग्रामवासियों ने लगातार बिजली विभाग व ज़िला प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके कि हमारे गाँव के बिजली फ़ीडर को सभी गावों की तरह जैतवारपुर प्यावली के फ़ीडर से जोड़ा जाये। किसान नेता पंकज खारी ने बताया की गाँव के जनमानस की समस्याओं को देखते हुए हमने डीएम महोदय के नाम ज़िला कार्यालय सूरजपुर में को ज्ञापन दिया था। उस पर बिजली विभाग ने कोई उचित कार्यवाही नही की उसे देखते हुए हम ग्रामवासियों ने पंचायत करके निर्णय लिया कि दो या तीन दिन में अगर फ़ीडर जैतवारपुर प्यावली से नहीं जोड़ा जाता तो बिजली विभाग के खिलाफ समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासी सोमवार से आन्दोलन करने को मजबूर होगे। भारतीय किसान परिषद ग्राम अध्यक्ष सकित नागर ने बताया कि बिजली ना आने के कारण बच्चे बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। बहुत समय हो गया है कोई नेता या अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इस मौक़े पर मनमिंदर भाटी किसान नेता, सत्ते प्रधान, दीपू खारी, विनोद नागर, पदमसिह प्रधान, सुभाष कसाना, अरूण पंडित, सुमित नागर, एडवोकेट अंकित पायला, हरिओम नागर, गुडडू नागर, अमित शर्मा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *