Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्राथमिक विद्यालय खेड़ी में निपुण भारत मिशन को गति प्रदान करने हेतु शिक्षा चौपाल का आयोजन कराया गया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

निपुण भारत मिशन को गति प्रदान करने तथा जन समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में वैदपुरा न्याय पंचायत में प्राथमिक विद्यालय खेड़ी नंबर वन , ब्लॉक बिसरख, गौतम बुध नगर में शिक्षा चौपाल का सफल आयोजन कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जुलाई माह की शिक्षा चौपाल में एसएमसी अध्यक्ष, सदस्य, अभिभावक तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों को ने प्रतिभाग किया।
सरकार द्वारा कक्षा 1, 2 और 3 में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण बनाने के लिए गणित और हिंदी संदर्शिका, बिग बुक, पोस्टर एंड चार्ट्स, प्रिंट रिच मटेरियल , लाइब्रेरी की पुस्तकें, खेलकूद का सामान इन सब के बारे में अभिभावको को बताया गया और शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय से जुड़ने, बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह, एआरपी कविता भटनागर, नाजिर खान, देवेंद्र सिंह, विदुषी, ममता सिंह, साध्वी सिंघल मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा विद्यालय, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को निपुण बनाने की शपथ ली गई।