Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

मणिपुर की घटना के खिलाफ सपाइयों ने निकला कैण्डल मार्च

top-news

दादरी। कपिल चौधरी

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में रविवार को समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में गांव छपरौला में कैण्डल मार्च निकला गया। मणिपुर की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। आज भाजपा शासित राज्यों में ही महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिससे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अत्याचार की की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मणिपुर की हिंसा को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कृष्णा चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, सुमित पंडित, सुनीता यादव, शिमला यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, जगत खारी, मेराजुद्दीन उस्मानी, आजाद नागर,रोहन गौतम, मुकेश त्यागी, गौरव यादव, संजय यादव, उमाशंकर यादव, राजेंदरी कश्यप, पुष्पापाल आदि मौजूद रहे।