Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

top-news

नोएडा। कपिल चौधरी

जिले में बाढ़ से काफी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और अभी उनकी मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। बाढ़ प्रभावितों का आर्थिक नुकसान तो हुआ ही है उसी के साथ बच्चे भी बीमार हो रहे हैं बड़ों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालाकी प्रभावित क्षेत्रों में पानी थोड़ा कम होने के चलते प्रसासन अपने रिहायशी क्षेत्र देखने की अनुमति दे रहा है।

प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री और गौतम बुध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जा रही सुविधाओ को भी देखा। उसके बाद उन्होंने नोएडा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत कार्यों के संबंध में बैठक की। प्रभारी मंत्री ने कहा बाढ़ प्रभावितों की मदद में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए। क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वही जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ को लेकर के पूरी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सफाई कराई जाए और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता पर मरम्मत कराई जाएगी। एक्टिव मोड में रहकर अपनी तैयारी पूरी करें। प्रभारी मंत्री के साथ जिले के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।