Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, पहली बार होगी नाइट लैंडिंग

top-news

Uttar Pradesh: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को वायुसेना ने शाहजहांपुर के जलालाबाद में बने गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:41 बजे वायुसेना का AN-32 विमान उतरा और पांच मिनट तक चक्कर लगाने के बाद सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसके बाद विमान करीब एक बजे वापस टेकऑफ कर गया। खास बात यह रही कि पहली बार किसी एक्सप्रेसवे पर रात में भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की जाएगी।

इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा की स्थिति में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखना है। जलालाबाद में बनी 3.5 किमी लंबी इस हवाई पट्टी को नाइट ऑपरेशंस के लिए भी सक्षम बनाया गया है। इसके दोनों ओर सुरक्षा के लिहाज से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यास में राफेल, एसयू-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे, एएन-32 और एमआई-17 वी 5 जैसे विमान शामिल हुए।

शाहजहांपुर जिले में 42 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 44 गांवों से होकर गुजरता है। खराब मौसम के कारण अभ्यास कार्यक्रम में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही एयर शो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला है और नवंबर तक इसके पूरा होने के बाद जनता के लिए लोकार्पित किया जाएगा।