Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सुबह 9: 30 कार्यालय में उपस्थित होना होगा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नए सीईओ रवि कुमार एनजी के कार्यभार संभालते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बदलाव होने शुरू हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्यालय में आते हैं अपनी मनमर्जी से जाते हैं। लेकिन अब सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह 9:30 कार्यालय में उपस्थित होना होगा। जबकि प्राधिकरण में अभी तक किसान और आम आदमी के आने के लिए समय निर्धारित है 1:30 बजे के बाद आम आदमी और किसान अगर प्राधिकरण में दिखाई देते हैं तो उन्हें सिक्योरिटी गार्ड द्वारा हाथ पकड़ कर बाहर निकाल दिया जाता है। जबकि दलाल कार्यालय में ही अधिकारियों के कमरे में छुपे रहते हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेधा रूपम के द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में सुबह 9:30 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें।