Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत! जानें 20 जुलाई तक का मौसम अपडेट ● Noida Fire: ममूरा गांव की G+4 इमारत में EV बैटरी ब्लास्ट के बाद भीषण आग, धुएं से महिला-पुरुष समेत 2 की मौत ● Supertech Eco Village-1: 30 फीट गहरे गड्ढे का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, बिल्डर को 4 दिन में सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा में 16 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त, 10 उद्यमियों ने रीस्टोरेशन की मांग की ● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली

Greater Noida: हनी होटल में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

top-news

गुलिस्तानपुर मोड़ के पास स्थित हनी होटल व फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने और बेचने का मामला सामने आया है। बिना लाइसेंस के होटल में शराब बिक्री और सेवन करवाने की सूचना मिलने पर जिला आबकारी विभाग ने छापेमारी की। जांच में होटल संचालक द्वारा चोरी-छिपे शराब बेचने की पुष्टि हुई, जिससे सरकार को राजस्व की बड़ी हानि पहुंचाई जा रही थी।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हनी होटल पर छापेमारी की गई, जहां शराब परोसी जा रही थी। मौके से 15 शराब की बोतलें बरामद की गईं। होटल के पास शराब बिक्री अथवा परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इससे स्पष्ट होता है कि होटल संचालक बिना किसी कानूनी अनुमति के इस गतिविधि को अंजाम दे रहा था।

छापेमारी के दौरान होटल संचालक विनोद गर्ग और कंचन सिंह मेहरा को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे रेस्टोरेंट्स पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि सरकार के राजस्व को नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *