Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद: जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय मरीज की बाथरूम में गिरकर मौत

top-news

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में तीन दिन से भर्ती 40 वर्षीय मरीज जवाहर की मौत हो गई। देर रात को मरीज बेड से उठकर शौचालय गया था, लेकिन एक घंटे तक शौचालय से बाहर न निकलने पर अन्य मरीजों ने शोर मचाया।
चिकित्सकों ने अस्पताल में मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी को बुलाकर गेट तुड़वाकर मरीज को बाहर निकाला। चिकित्सीय जांच में मरीज मृत घोषित किया गया। नंंदग्राम नई बस्ती के रहने वाले केहर सिंह ने बताया कि उनका भाई जवाहर सिंह एक फैक्ट्री में वाहन चालक थे। करीब एक साल से उन्हें सांस की परेशानी हो रही थी।
तीन दिन पहले सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने पर संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत में सुधार था। वार्ड में जवाहर के साथ स्वजन भी रुके हुए थे, जिन्हें रात में नींद आ गई थी। उसी समय वह बेड से उठकर शौचालय गए, जहां संतुलन बिगड़ने पर वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
अस्पताल के सीएमएस डा. वीसी पांडेय का कहना है कि शौचालय में गिरकर मौत होने की बात गलत है। मरीज को सांस की बीमारी थी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 40 वर्षीय पीतम एवं एक अन्य की संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *