Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

पाकिस्तानी महिला और उसके साथी को कोर्ट से जमानत, साथ रहने का दिया निर्देश; विदेश जाने को लेकर क्या कहा

top-news

नोएडा। नोएडा की एक अदालत ने पाकिस्तानी महिला सीमा और उसके प्रेमी सचिन को जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने सीमा और सचिन को जमानत देते हुए साथ में भारत से बाहर ना जाने का आदेश दिया है।
वहीं, अदालत ने महिला और उसके प्रेमी से पहले गुरुवार को सचिन के पिता नेत्रपाल को जमानत दे दी थी।
ऑटो चलाता था महिला का पति
पाकिस्तानी महिला के पति गुलाम हैदर जखरानी ने कहा कि वह पाकिस्तान के कराची में आटो चलाते थे। उनके सीमा के संबंध मधुर थे। कभी दोनों में कोई विवाद नहीं हुआ।
वर्ष 2019 में वह मजदूरी करते सऊदी अरब चले गए। उनकी पत्नी ने भारत जाने के लिए घर बेच दिया और अपने साथ सभी आभूषण लेकर चली गई।
क्या है मामला
बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की मां सीमा गुलाम हैदर की पब्जी खेलते दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। सचिन व सीमा सात दिन तक नेपाल में रहे। सचिन से शादी करने के लिए सीमा पाकिस्तान से भारत आ गई।
इसके लिए उसने पाकिस्तान से दुबई और फिर वहां से नेपाल का फ्लाइट का टिकट कराया। नेपाल से बस में सवार होकर 13 मई को सीमा रबूपुरा आ गई। यहां वह डेढ़ महीने तक अवैध रूप से रही। जानकारी होने पर पुलिस ने तीन जुलाई को सीमा, उसके प्रेमी सचिन व सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *