Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नोएडा प्राधिकरण के तीन करोड़ रुपये निजी खातों में ट्रांसफर करने वाला गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

top-news

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी बताकर फर्जीवाड़ा कर प्राधिकरण के 3.90 करोड़ रुपये निजी खातों में ट्रांसफर कराने वाले पुडुचेरी के अब्दुल खादर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मास्टमाइंड मनुपोला और अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब्दुल ने 10 लाख रुपये के लालच में मनुपोला के इशारे पर यह फर्जीवाड़ा किया था।
आरोपित के पास से दो विजिटिंग कार्ड, एक मोहर, दो कैश निकालने वाली स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पांच पासपोर्ट साइज फोटो बरामद हुई हैं।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की एफडी बनाकर 3.90 करोड़ रुपये फर्जी खाता खोलवाकर ट्रांसफर कराने वाले आरोपित अब्दुल खादर को गिरफ्तार किया है। इसके संबंध में कोतवाली सेक्टर-58 में चार जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था।
पूछताछ में अब्दुल खादर ने पुलिस को बताया कि बरामद आई कार्ड, विजिटिंग कार्ड, मोहर उसे मनुपोला ने बनवाकर दिए थे और प्राधिकरण के फर्जी कागज देकर प्राधिकरण की एफडी के लिए खाता खुलवाने को भेजा था। इसकी एवज में उसे 10 लाख रुपये देने को कहा था। लालच में आकर उसने खुद को प्राधिकरण का अधिकारी बताकर बैंक में खाता खुलवाया।
खाता खुलवाने के बाद उसने मैनेजर से कहा कि हमारी एफडी बनाओ तो उन्होंने 30 जून तक एफडी बनाने के लिए कहा।
उसके बाद वह बैंक गया और मैनेजर से बोला कि हमारे ठेकेदारों के लिए तीन लोगों के खाते खोलो, हमें उनके खातों में धनराशि स्थानांतरित करानी है। 23 जून को मैंनेजर से कहा था कि 200 करोड़ रुपया खाते में आ गया है, लेकिन प्राधिकरण से पैसा 26 जून को आया है।
इशारे पर कर रहा था काम
अब्दुल ने पुलिस को बताया कि मनुपोला और राजेश मुझे बैंक में जैसा बोलने के लिए कहते मैं जाकर मैनेजर से ऐसे ही बोलता था। मैनेजर ने खाते खोलने में देरी की तो कहा कि हमारे बहुत बैंक हैं।
हम पैसा दूसरे बैंक में ले जाएंगे। मैनेजर ने तीन चालू खाते ठेकेदारों के खोल दिए। उन खाताधारक को इन्ही लोगों ने मेरे साथ भेजा था। 30 जून को खाते खोले तथा मेरे कहने के अनुसार तीनों खातों में बैंक मैनेजर ने 30 जून को ही 3.90 करोड़ रुपये आरटीजीएस के द्वारा डाल दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *