Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

कैब चालक के सिर में गोली मारकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव

top-news

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर में गुरुवार देर रात कैब चालक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव महमदपुर-कुन्हैडा मार्ग पर ईख के खेत में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर के कपिल(30) कैब चालक थे।
दो युवकों के साथ घर से निकले
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कैब चलाकर परिवार का पालन करते थे। पिता की मौत हो चुकी है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। बृहस्पतिवार शाम को करीब छह बजे गांव के ही दो युवकों के साथ वह घर से निकले थे, लेकिन रात तक भी नहीं लौटे।
स्वजन ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद हो गया। शुक्रवार सुबह कुछ किसान खेत पर जा रहे थे। वहां महमदपुर-कुन्हैडा मार्ग पर खेत में खून से लथपथ शव पड़ा था।
शव की पुलिस ने की पहचान
उनकी सूचना पर एसीपी रितेश त्रिपाठी व निवाड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की तो पता चला कि शव कपिल का है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए और जांच को भेजे। इसके बाद पुलिस कपिल के घर पहुंची। स्वजन व आसपास के लोगों से जानकारी ली।
दोनों युवक चल रहे फरार
आखिरी बार जिन युवकों के साथ कपिल को देखा गया था। वे फरार चल रहे हैं। पुलिस का शक उन्हीं पर है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। कपिल की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *