Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा में लगेगा बागेश्वर बाबा का ‘दिव्य दरबार’, यहां जानें दिन, जगह सहित कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

top-news

ग्रेटर नोएडा। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। वह यहां एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कहां और कब होगा कार्यक्रम?
ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर 10 से 16 जुलाई तक श्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। कथा के आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास होने वाले इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ के जुटने का दावा किया है।
आयोजक शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक, यहां पर कथा कार्यक्रम को लेकर 20 लाख श्रद्धालुओं के लिए 2000 सीसीटीवी कैमरे वाला पांडाल तैयार कराया गया है। कथा कार्यक्रम में आने के लिए आयोजक की ओर से सूबे के मुखिया सहित कई राजनीतिक दिग्गजों और देश के प्रमुख धर्माचार्यों, पीठाधीश्वर, व प्रमुख संतों को निमंत्रण भेजा गया है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में सीएम भी यहां आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
कथा कार्यक्रम के आयोजक शर्मा लोगों से मिलकर उनसे ग्रेटर नोएडा में लगने वाले बाबा बागेश्वर के दरबार में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्था और ज्ञान के इस महाकुम्भ में ज्ञान की डुबकी लगाने के लिए बाबा के लाखों भक्त तैयार हैं, लाखों श्रद्धालुओं और कई वीआईपी लोगों के आगमन को देखते हुए इस भव्य आयोजन के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है|
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर बाबा बागेश्वर का यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले कानपुर का कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से रद्द हो गया था। आयोजकों ने दावा किया है कि बागेश्वर बाबा के 7 दिवसीय दिव्य दरबार में के लिए खास इंतजाम की जा रही है। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
क्या होगा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल?
मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा के अनुसार, 9 जुलाई को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग सवा लाख महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है, इसके लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। 10 से 16 जुलाई तक बाबा के श्रीमुख से कथा प्रवचन, इस दौरान 12 जुलाई को दिव्य दरबार एवं 14 जुलाई को सनातन धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा।