Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

महिला टीचर की संदिग्ध हाल में मौत, चेहरे पर चोट के निशान; चार पर हत्या का केस

top-news

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मामले में मृतका की बहन ने पति, सौतेले बेटे समेत चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
2021 में महिला की हुई थी शादी
दिल्ली के द्वारिका में रहने वाली सपना भारद्वाज का कहना है कि उनकी बहन कामना की शादी अक्टूबर 2021 में वेव सिटी के रहने वाले थामस जूलियस के साथ तहसील में सब रजिस्ट्रार के यहां संपन्न हुई थी। थामस जूलियस की पहली पत्नी से 18 वर्ष का बेटा एलन जूलियस है। बहन इंदिरापुरम के एक स्कूल में शिक्षिका थीं।
शादी के बाद ही होने लगा झगड़ा
शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में झगड़ा रहने लगा। सपना भारद्वाज का कहना है कि शादी से समय थामस जूलियस ने कहा था कि उनका बेटा एलन जूलियस उसकी बहन के साथ रहेगा, लेकिन वह अपने पिता के साथ ही रहा। इस दौरान एलन जूलियस ने कामना को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद एलन जूलियस और थामस की बहन ने दोनों के बीच तलाक कर दिया, लेकिन बाद में थामस जूलियस ने बहन को बहला-फुसलाकर दोबारा जून 2022 में शादी कर ली।
दोबारा उन पर अत्याचार शुरू कर दिए गए। उन्हें मायके में बात भी नहीं करने देते थे। कामना के पास उनकी मां भी रहती थीं। उनकी अचानक मृत्यु हो गई थी, लेकिन उनके दिल के मरीज होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ। उस दौरान मां के होंठ व आंखों के पास की जगह नीली पड़ गई थी। मां की मौत के समय थामस जूलियस घर पर ही था, जबकि कामना स्कूल गई थीं। स्कूल से लौटने पर उन्हें मां की मौत का पता चला।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
सपना भारद्वाज का कहना है कि एक जुलाई की रात कामना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और इसकी सूचना उन्हें अगले दिन सुबह दी गई। उन्हें बताया गया कि एलन जूलियस और थामस जूलियस व रसोईया व उसका बेटा कामना को अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता का कहना है कि एक जुलाई को दिन में कामना का उनके पास फोन आया था और कामना ने कहा था कि वह बहुत खुश है।