Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

नोएडा में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, अथॉरिटी का फर्जी खाता खोलकर बैंक से 3.90 करोड़ की ठगी

top-news

नोएडा। जालसाजों ने नोएडा प्राधिकरण के 3.90 करोड़ रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी मिलते ही प्राधिकरण अधिकारियों ने बैंक को जानकारी दी। इसके बाद बैंक ने उस खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे पैसा ट्रांसफर किया गया।
फर्जी आईडी पर खोला गया था खाता
यह खाता पुडुचेरी के पते की फर्जी आईडी पर खोला गया था। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला नोएडा प्राधिकरण की फिक्स डिपाजिट (एफडी) से जुड़ा है। नोएडा प्राधिकरण ने जून को 200 करोड़ की एफडी कराने के लिए टेंडर निकाला। टेंडर की शर्त थी कि जो बैंक ज्यादा ब्याज देगा, एफडी उसी बैंक में की जाएगी। इसके लिए नोएडा की कई ब्रांचों ने आवेदन किए।
सबसे ज्यादा ब्याज का आफर सेक्टर-62 स्थित बैंक आफ इंडिया ने दिया। बैंक अधिकारियों ने जब प्राधिकरण के वित्त विभाग से संपर्क किया तो प्राधिकरण 200 करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। नियमानुसार जिस बैंक में एफडी कराई जाती है, वहां खाता खोलना आवश्यक है। लिहाजा प्राधिकरण ने एक खाता खुलवाने के लिए साइनिंग अथारिटी बनाई। इसके लिए अधिकारी को नामित किया।
कई खातों में ट्रांसफर किया पैसा
इस साइनिंग अथॉरिटी को बैंक जाकर प्राधिकरण का खाता खोलना था, लेकिन वह बैंक पहुंचा नहीं। जालसाजों ने सोमवार को प्राधिकरण के फर्जी दस्तावेज के जरिये बैंक में खाता खुलवाया और फर्जी साइनिंग अथारिटी ने पहुंचकर बैंक से कई खातों में पैसा ट्रांसफर करवाया। इसी दौरान जालसाजों की ओर से प्राधिकरण में फर्जी एफडी पहुंचा दी गई, लेकिन प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक एसके गुप्ता ने इसे पकड़ लिया और तत्काल चीफ फाइनेंस आफिसर मनोज कुमार सिंह के जरिये बैंक से संपर्क किया।