Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: श्रमिकों के सम्मान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित

top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओएसडी अभिषेक पाठक ने श्रमिकों को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की कर्तव्यनिष्ठा से ही शहर का विकास संभव है।

इसी क्रम में सीवर विभाग द्वारा नॉलेज पार्क-3 स्थित पंपिंग स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीवर विभाग के श्रमिकों के योगदान की सराहना की गई और उन्हें हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, लेबर जैकेट, सब्बल और फावड़ा जैसे सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देशन में कई श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।


इन आयोजनों में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, एपी वर्मा, दिव्या चौधरी, संध्या सिंह, केडी शर्मा, नवीन श्रीवास्तव और तकनीकी सुपरवाइजर ललित सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर श्रमिकों के हित में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम न केवल श्रमिकों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्राधिकरण की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।